फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसल वाइपर सांप ने अमेरिकन बुल नस्ल के कुत्ते को कई बार डसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। नगर पंचायत दौराला के वार्ड छह के मोहल्ला रामपुरी निवासी कल्लू के घर में घुसे रसल वाइपर नामक सांप से उसका अमेरिकन बुल नस्ल का पालतू कुत्ता (फिमेल) भिड़ गया। सांप के लगातार डसने से कुत्ते की कुछ ही समय में मौत हो गई।
विज्ञापन

मोहल्ला रामपुरी निवासी कल्लू सिंह ने बताया कि उसके घर में रात्रि में एक सांप घुस आया था। सांप को देख बरामदे में उसकी अमेरिकन बुल नस्ल का पालतू कुत्ता सांप से भिड़ गया। सांप ने उसे कई जगह काटकर घायल कर दिया। वह भौंकने की आवाज सुनकर बाहर आए तो कुत्ता बेहोश पड़ा था और सांप फुंकार मार रहा था। सांप के काटने से कुत्ते की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सांप को एक प्लास्टिक के डिब्बे में पकड़कर काली नदी में छोड़ दिया। सांप मित्र अवी ने बताया कि यह सांप रसल वाइपर प्रजाति का है। सरधना रेंज क्षेत्र में 28 प्रजाति के सांप पाए जाते हैं। जिनमें रसल वाइपर कोबरा और कोमनक्रथ जहरीले सांपों की श्रेणी में आते हैं। जिनमें गुसैल प्रवृति का रसल वाइपर सबसे जहरीला सांप है। यह सांप काटने के बाद एमोटाॅक्सिन जहर छोड़ता है। इसके काटने पर खून जम जाता है और एक घंटे में ही मौत हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें