फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शानदार: पहले ही अंतरराष्ट्रीय दौरे पर रूपल चौधरी का बड़ा कमाल, झटका रजत पदक, पूरे शहर में खुशी का माहौल

Wed, 03 Aug 2022 08:23 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय दौरे पर रूपल चौधरी ने बड़ा कमाल किया है। रूपल ने कोलंबिया में आयोजित अंडर-20 (जूनियर) वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन
अन्य खिलाड़ियों के साथ रूपल चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जिले की जूनियर खिलाड़ी रूपल चौधरी ने विदेश में भारतीय टीम का झंडा बुलंद कर दिया है। कोलंबिया में आयोजित अंडर-20 (जूनियर) वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 4×400 मीटर मिक्स रिले में मेरठ की रूपल चौधरी ने भारतीय टीम के लिए रजत पदक झटका है। अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय दौरे पर रूपल के साथ मिक्स रिले में भरत श्रीधर, प्रिया मोहन, कपिल ने देश का मान बढ़ाया है।

विज्ञापन


भारतीय टीम ने 4×400 मीटर मिक्स रिले स्पर्धा में 3:17:76 मिनट में दौड़ पूरी कर यह उपलब्धि हासिल की, जबकि 3:17:69 मिनट में यूएस की टीम ने स्वर्ण पदक और 3:19:96 मिनट के साथ जमैका की टीम ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। शानदार प्रदर्शन पर रूपल के कोच विशाल सक्सेना, अमिता सक्सेना, जिला एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष आशुतोष भल्ला, पूर्व उपक्रीड़ा अधिकारी राजाराम अत्री व सतीश शर्मा, पिता ओमवीर सिंह व परिवार ने खुशी जताई है। इसके अलावा पूरे शहर में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: भयावह हुआ गंगा पुल का हाल, तेज कटान के आगे अफसर बेबस, ग्रामीण बोले- कछुआ गति से चल रहा काम
विज्ञापन


वहीं अब रूपल चौधरी की नजर दो अन्य इवेंट 400 मीटर दौड़ की व्यक्तिगत स्पर्धा और 4×400 मीटर बालिका वर्ग पर है। अभी रूपल के पास तीन पदक जीतने का मौका है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें