फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड से एक लाख 8 हजार रुपये कटे, साइबर सेल में की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड से एक लाख 8 हजार रुपये कटे, साइबर सेल में की शिकायत
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के प्रीत विहार निवासी अंकुर की खरखौदा में कपड़ों की दुकान है। उन्होंने बताया कि उनके पास क्रेडिट कार्ड भी है। उन्होंने यह कार्ड किसी को नहीं दिया था। किसी ने उनसे फोन पर भी बात नहीं की। सोमवार देर रात उनके खाते से क्रेडिट कार्ड के जरिये एक लाख आठ हजार रुपये कट गए। सुबह उन्होंने मेसेज देखा तो दंग रह गए। तुरंत ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाद साइबर सेल पहुंचे और लिखित में भी शिकायत दी। साइबर सेल प्रभारी ने बताया कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर मवाना निवासी सीमा भी एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने बताया कि उनके पति मजदूरी करते हैं। अपना काम शुरू करने के लिए उन्होंने एक बैंक से संपर्क किया था। इस दौरान एक व्यक्ति बैंक के बाहर ही मिल गया था। उसने लोन दिलाने की बात कहते हुए पहले तो कागजात मांगे। इसके उनसे 14 हजार रुपये ले लिए। अब लोन भी नहीं हुआ है। उन्होंने जब रुपये मांगे तो धमकी दे रहा है। एसएसपी कार्यालय में शिकायत की है। दिवस अधिकारी ने थाना पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें