फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेआम एके-47 लेकर घूम रहा... 50 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर

Thu, 21 Sep 2017 03:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
इनामी हिस्ट्रीशीटर अजित उर्फ हप्पू
विज्ञापन
बागपत में 50 हजार रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर अजित उर्फ हप्पू एके-47 लेकर घूम रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी कर रही है। बुधवार को पुलिस पूरे दिन बावली के जंगल में डेरा डाले रहे। नोएडा समेत दूसरे जनपद की एसटीएफ और पुलिस की टीमें भी उसको तलाश कर रही है। 
विज्ञापन

  
बावली गांव का अजित उर्फ हप्पू पुलिस के पहले से ही टारगेट पर है। उसके नाम से नोएडा के एक फैक्ट्री मालिक से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। इससे हप्पू दूसरे जनपदों की पुलिस के निशाने पर भी आ गया है। पुलिस सूत्रों की माने तो हप्पू के पास एके-47 और बुलेट प्रूफ जैकेट है। वह खेतों में रहता है और जैकेट पहने रहता है। बुधवार को पुलिस अफसर टीम के साथ बावली के जंगल में डेरा डाले रही। पुलिस वाले सिविल ड्रेस में थे। देर शाम तक गन्ने के खेतों और ट्यूबवेल की छाक छानते रहे, लेकिन उनको हप्पू का पता नहीं चला। इसके अलावा दूसरे इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस की टीमें लगी हुई है। सांकरौद गांव के 15 हजार रुपये के इनामी जसवीर उर्फ जस्सू की तलाश में पुलिस ने गाजियाबाद में दबिश दी, लेकिन उसको भी पकड़ने में कामयाबी नहीं मिली। एएसपी अजय कुमार सिंह का कहना है कि अजित उर्फ हप्पू व अन्य इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। 
विज्ञापन


पढ़ें : Encounter : स्विफ्ट गाड़ी, हाथ में पिस्टल... पुलिस ने ढेर किया इनामी बदमाश

जिले में हप्पू के पकड़े जाने की दिनभर चर्चा  
इनामी हिस्ट्रीशीटर अजित उर्फ हप्पू के पकड़े जाने की दिनभर चर्चा रही। एएसपी ने उसके पकड़े जाने से पूरी तरह से इंकार किया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें