मेरठ जिले के वैली बाजार योनी (रेड लाइट एरिया) में सोमवार सुबह एक मीट दुकानदार ने सड़क पर ही सरेआम 35 बकरे काट डाले। इस दौरान वहां से गुजरने वाले लोगों का खून और मांस पड़ा देखकर दुर्गंध से बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची देहली गेट पुलिस ने दो मीट दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया। नगर निगम की टीम ने सैंपल लेकर मीट को जमीन में दबवा दिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और खुले में पशु काटने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
एसओ देहली गेट विजय गुप्ता ने बताया कि सुबह करीब छह बजे पुलिस को जानकारी मिली कि वैली बाजार में मीट दुकानदार सड़क पर ही बकरे काट रहा है। वहां खून बिखरा पड़ा है। दुर्गंध से बुरा हाल है। इस दौरान कुछ लोग मार्निंग वॉक पर निकले थे, तो काफी लोग वैली बाजार से गुजर रहे थे। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस वहां का हाल देख दंग रह गई। सड़क पर ही बकरे कटे पडे़ थे। पुलिस ने मौके से मीट दुकानदार फरमान और दानिश निवासी कोटला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की सूचना पर पहुंची नगर निगम की स्वास्थ्य टीम ने मौके से बरामद मीट के नमूने भरे। जिसके बाद मीट को जमीन में दफना दिया गया।
पढ़ें : बीयर और बेसन के घोल से फूल रहे कुर्बानी के बकरे, जान लें ये जरूरी बातें
शादी में देना है मीट
एसओ के अनुसार पकडे़ गए दुकानदारों ने बताया कि वे एक साथ इतना मीट तैयार नहीं करते। वह तो एक शादी समारोह की दावत के लिए बकरे काट रहे थे। दुकानदारों ने पुलिस को खूब तर्क दिए। सिफारिश लगवाने की भी कोशिश की लेकिन पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/