फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Run For Unity: एकता की राह पर कदम, मेरठ में ‘रन फॉर यूनिटी’ में अधिकारी दौड़े

Fri, 31 Oct 2025 12:04 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर मेरठ में राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत पुलिस लाइन में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने दौड़ में भाग लेकर एकता और अखंडता का संदेश दिया।

विज्ञापन
मेरठ में रन फॉर यूनिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया गया। इस अवसर पर मंगलवार को पुलिस लाइन में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन हुआ, जिसमें वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश की एकता और अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

दौड़ की शुरुआत एडीजी भानु भास्कर ने हरी झंडी दिखाकर की। इस दौरान कैंट विधायक अमित अग्रवाल, डीआईजी कलानिधि नैथानी, पीटीएस डीआईजी पूनम, डीएम डॉ. वीके सिंह, एसएसपी विपिन ताडा, एसएसएफ कमांडेंट डॉ. महेंद्र पाल सिंह समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे और उन्होंने भी दौड़ में हिस्सा लिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 31 अक्टूबर को आपके शहर में क्या हुआ

दौड़ रिजर्व पुलिस लाइंस मैदान से शुरू होकर गेट नंबर 03, अम्बेडकर चौराहा, मेघदूत पुलिया, ईव्ज चौराहा, बच्चा पार्क, शिव चौक, कचहरी, कमिश्नर चौराहा होते हुए वापस पुलिस लाइन में समाप्त हुई।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि एक राष्ट्र, एक भावना और एकता के संकल्प को मजबूत बनाना ही आज के दिन का उद्देश्य है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें