मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र के ईदगाह कॉलोनी निवासी हसीन उर्फ चीनू की 29 सितंबर को हत्या हुई थी। हत्या में शादाब, सन्नी, राय साहब समेत पांच आरोपी नामजद हुए थे। घटना के दो दिन बाद मुठभेड़ में सन्नी को पैर में गोली लगी थी।
फरार शादाब समेत अन्य आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम किया था। बुधवार दोपहर आरोपी शादाब अपने परिजनों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचा। पहले इन्हें फरियादी समझा गया। लेकिन जब शादाब ने खुद एसएसपी को बताया कि वह हसीन की हत्या में नामजद आरोपी है, तो एसएसपी भी हैरान रह गए।