फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो-तस्करों को पकड़ने गई पुलिस से भिडे़ ग्रामीण, हुआ हंगामा

विज्ञापन
मढियाई में पुलिस द्वारा की गई फायिरंग के बाद जमा भीड़। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
सरधना(मेरठ)। मढ़ियाई गांव में शनिवार शाम सिविल वर्दी में पुलिस ने गोतस्करों को पकड़ने के लिए दबिश दी। टीम ने गोतस्कर के परिवार के एक युवक को पकड़ लिया। यह देख ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। इस बीच युवक पुलिस से छूटकर भाग गया। पुलिस ने हवाई फायरिंग कर उसे फिर से पकड़ लिया और थाने ले गई।
विज्ञापन

सरधना कोतवाली पुलिस ने शनिवार को गोकशी के अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। शाम को पुलिस सादी वर्दी में मढ़ियाई गांव के लिए निकली। गांव के बाहरी छोर पर कुछ युवक खडे़ थे। पुलिस ने उनसे एक गोतस्कर का नाम पूछा। पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। इस पर वहां ग्रामीण इक्ट्ठा हो गए और हंगामा कर दिया। इसी बीच युवक भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस ने हवाई फायरिंग कर युवक को पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस उसे थाने ले गई। इस संबंध में प्रधान हाजी जमील उर्फ मुन्ना ने बताया कि पुलिस गोकशी के आरोपी के परिजनों में से एक युवक को थाने ले गई है। वहीं थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक ने बताया कि पुलिस मढ़ियाई में शौकीन नाम के वांछित को पकड़ने गई थी। वह तो नहीं मिला, लेकिन उसके एक परिजन को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। गांव मेें कोई फायरिंग की घटना नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें