फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाजपाइयों का थाने में हंगामा, इंस्पेक्टर के साथ अभद्रता, तोड़फोड़

Wed, 07 Mar 2018 12:56 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यहां सिर्फ 60 रुपए को लेकर भाजपाईयों ने थाने में हंगामा कर दिया। इंस्पेक्टर के साथ अभद्रता की। वहीं सर्विस इंचार्ज से मारपीट और तोड़फोड़ कर दी। फिर इसके बाद जो हुआ...

विज्ञापन


मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में पंखा सर्विस के मात्र 60 रुपये के खर्च को लेकर भाजपा कार्यकर्ता ने कंपनी के क्षेत्रीय सर्विस इंचार्ज से मारपीट कर दी। ऑफिस में तोड़फोड़ भी की गई। 

वहीं भाजपा कार्यकर्ता ने सर्विस इंचार्ज का पक्ष सुनने पर इंस्पेक्टर के साथ अभद्रता कर दी। फर्जी केस बनाने के लिए पुलिस के सामने अपने कपड़े फाड़ दिए। अमित वर्मा उर्फ मोंटी वर्मा निवासी श्रद्धापुरी की अंबेडकर रोड पर मंगलम ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। 
विज्ञापन


वहीं अंबेडकर रोड पर ही एक कंपनी का सर्विस सेंटर है। यहां दीपक त्यागी क्षेत्रीय सर्विस इंचार्ज हैं। दीपक ने बताया कि अमित वर्मा ने दो दिन पूर्व शोरूम के पंखा खराब होने की शिकायत की थी। इसमें मात्र 60 रुपये का खर्च आया। जब अमित से पंखे का बिल मांगा गया तो वह दिखा नहीं पाए।

पढ़ें : सत्ता के नशे में चूर भाजपाइयों ने SP सिटी को उन्हीं के दफ्तर में दी खुली धमकी, हंगामा

विज्ञापन

पीड़ित कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि सर्विस के पैसे मांगने पर अमित ने उसके साथ मारपीट की और ऑफिस में तोड़फोड़ कर दी। पिस्टल भी दिखाई। वहीं अमित वर्मा का कहना है कि दीपक ने फोन पर उनसे अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष थाने पहुंच गए और एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। 

आरोप है कि एसएसआई रविद्र पंत जब सर्विस इंचार्ज का पक्ष सुन रहे थे तो अमित वर्मा भड़क गए और अभद्रता कर दी। फर्जी केस बनाने के लिए खुद ही अपने कपड़े फाड़ लिए। एसएसआई ने भाजपाइयों को फटकार लगाई और कक्ष से बाहर कर दिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी थी, लेकिन बाद में समझौता कर लिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें