फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालिद के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए थाने में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
खालिद के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए थाने में हंगामा
विज्ञापन

सरधना। मुल्हैड़ा के ग्रामीणों ने खालिद के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को थाने में हंगामा किया। थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम जुटी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस व पीएसी तैनात है।
मुल्हैड़ा गांव में चुनावी रंजिश में वर्तमान ग्राम प्रधान कुलदीप पक्ष के साजिद और हारे हुए ग्राम प्रधान पक्ष के नफीस के बीच चार दिन पूर्व संघर्ष हो गया था। जिसमें दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हुए थे। उपचार के दौरान नफीस पक्ष से खालिद की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने नफीस पक्ष की तहरीर पर वर्तमान ग्राम प्रधान कुलदीप समेत 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष की तहरीर पर छह लोगों पर मुकदमा दर्ज है। शनिवार को मृतक खालिद के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। ग्रामीणों ने सीओ से कहा कि प्रधान कुलदीप व एक अन्य को पुलिस ने नामजद होते हुए भी छोड़ दिया, जिस पर सीओ आरपी शाही ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। रविवार को मृतक खालिद पक्ष के लोग थाने पहुंचे ओर हंगामा किया। जिस पर पुलिस ने ग्रामीणों को जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें