फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में फिर बवाल, छेड़छाड़ को लेकर फायरिंग-आगजनी

Tue, 29 Aug 2017 03:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में फिर बवाल
विज्ञापन
एक छात्रा से छेड़छाड़ की घटना को लेकर गांव भटौड़ा और मोघपुर के ग्रामीण भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग हुई। गांव भटौड़ा निवासी युवक गोली लगने से घायल हो गया। बवाल के दौरान तीन बाइकों को फूंक दिया गया। संघर्ष दो समुदाय के बीच होने से इलाके में तनाव फैल गया। सूचना पर एसपी सिटी कई थानों की पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। घायल युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी का कहना है कि मोघपुर के युवकों ने झगड़ा किया है। बाइक भी उन्होंने अपनी ही फूंकी हैं। शाम को छात्रा के पिता की ओर से मोघपुर के हमलावरों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


घटना सोमवार दोपहर करीब 1.30 बजे  गांव बिहारी में हुई। भटौड़ा निवासी दूसरे समुदाय का एक युवक अपनी बहन की टीसी लेने के लिए सिखेड़ा के कॉलेज में आया था। घटना के समय वह अपनी बहन के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। इसी दौरान पास के गांव मोघपुर के तीन छात्र भी शहर से बाइक से लौट रहे थे। इन्होंने गांव बिहारी के जंगल में बाइक सवार युवक की बहन से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने युवक को रोक कर पीटा। युवक ने फोन कर अपने परिजनों को इसकी सूचना दी। उसे फोन करता देखकर हमलावर छात्रों ने भी अपने गांव में फोन कर दिया।
विज्ञापन

कई गाड़ियां फूंकी
कुछ ही देर में दोनों गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और इनके बीच संघर्ष शुरू हो गया। इसी दौरान मोघपुर निवासी प्रिंस ने तमंचे से फायरिंग कर दी,  एक गोली बाइक सवार भटौड़ा निवासी सुरेंद्र पुत्र गिरवर की जांघ में जा लगी। सुरेंद्र  घटना के समय  सिखेड़ा से सामान लेकर बाइक से अपने गांव जा रहा था। फायरिंग होते ही भगदड़ के साथ अफरातफरी मच गई। इसी बीच तीन बाइकों में आग लगा दी गई। झगड़े में कई ग्रामीण घायल हो गए। घटना की सूचना पर एसपी सिटी ओमवीर सिंह सिखेड़ा, जानसठ, नईमंडी, सिविल लाइन, मंसूरपुर थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में  मोघपुर  में दबिश दी,। शाम को छात्रा के पिता की ओर से मोघपुर के प्रिंस, उत्तम आदि के खिलाफ घटना के संबंध में सिखेड़ा थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। दोनों गांव में बने तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें