फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से हरिद्वार जा रहे सिखों का जत्था रोका, अफसरों से तीखी नोकझोंक, ये है पूरा मामला

Sun, 10 Nov 2019 12:59 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सिखों के जत्थे को उत्तराखंड पुलिस ने रोका, हुई नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरिद्वार में हर की पैड़ी स्थित ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारे पर जा रहे सिखों के जत्थे को उत्तराखंड पुलिस ने पुरकाजी के पास रोक दिया। इसे लेकर हरिद्वार के एसपी देहात की सिखों से तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारे की जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है, जिस कारण सिखों के जत्थे का वहां जाना उचित नहीं है। देर रात तक सिख जत्था हरिद्वार जाने की जिद पर अड़ा रहा, जिससे तनाव की स्थिति बनी रही। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में तीर्थनगरी हरिद्वार में हर की पैड़ी स्थित ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारे की जमीन को लेकर हर की पैड़ी के पंड़ों व सिखों के बीच विवाद चल रहा है। शनिवार को दिल्ली के मजनूं दा टीला से नगर कीर्तन करते सिख श्रद्धालुओं का जत्था हरिद्वार के लिए निकला। सरदार गुरचरण सिंह बब्बर के नेतृत्व में इस जत्थे में करीब 50 से अधिक लोग शामिल थे।

यह भी पढ़ें: अयोध्या पर ऐतिहासिक फैसला: तस्वीरों में देखें पश्चिमी यूपी के शहरों में दिनभर कैसा रहा माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि देर रात 22 वाहनों में सवार यह जत्था मुजफ्फरनगर से होते हुए पुरकाजी पार करके जब पुरकाजी कस्बे के कुछ लोग उन्हें लंगर छका रहे थे। उसी समय उत्तराखंड से एसपी देहात हरिद्वार नवनीत सिंह व सीओ धीरेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और सिख जत्थे को हरिद्वार जाने से रोक दिया। इसे लेकर सिखों की एसपी देहात से तीखी नोकझोंक भी हो गई, लेकिन उत्तराखंड पुलिस जत्थे को हरिद्वार जाने से रोकने पर अड़ी रही। सिख जत्थे में शामिल लोग भी हरिद्वार जाने की जिद पर अड़ गए। 

वहीं देर रात तक दोनों पक्षों के बीच तनातनी चल रही थी, जिससे तनाव के हालात उत्पन्न हो गए। मौके पर एहतियातन भारी फोर्स को लगाया गया है। सिख जत्थे को लंगर छकाने वालों में कस्बा निवासी सरदार सुखपाल सिंह बेदी, भारतभूषण खुल्लर, गुरमीत सिंह और देवेंद्र खालसा आदि शामिल रहे, जो देर रात तक मौके पर ही मौजूद थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें