बिजनौर शहर में उपचार के अभाव में डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत होने और महिला की हालत बिगड़ने पर महिला को अस्पताल से रेफर कर दिया गया। इसको लेकर लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की। कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के बाद फरार हो गए। अस्पताल के मैनेजर रहमत अली ने महिला के पति सहित कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
अस्पताल के मैनेजर रहमत अली ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मोहल्ला बाड़वान निवासी विनीत प्रजापति ने 10 सितंबर की रात को पत्नी गीता को प्रसव पीड़ा होने पर शेरकोट चुंगी के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 10 सितंबर की रात को गीता ने पुत्र को जन्म दिया। पर प्रयास करने के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। इस दौरान अस्पताल में महिला का उपचार चलता रहा। महिला की हालत बिगड़ने के बाद जब उसे 13 सितंबर को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया, तब तो गीता के परिजन उसे लेकर अस्पताल से चले गए। लेकिन 14 सितंबर को गीता का पति विनीत प्रजापति 11 बजे अपने साथ दर्जनों लोगों को लेकर आया और अस्पताल में हंगामा करते हुए जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों में चीखपुकार मच गई। करीब आधा घंटे तक उपद्रव करने के बाद पुलिस के आने से पहले आरोपी भाग गए।
यह भी पढ़ें: शराब कांड: इलाज के दौरान दूसरे युवक की भी मौत, हंगामा, परिजनों को 15 लाख-सरकारी पट्टे का आश्वासन
अस्पताल के मैनेजर ने पीड़िता के पति विनीत प्रजापति को नामजद करते हुए कई दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कायम कराई है। कोतवाल अरविंद मोहन शर्मा ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/