फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, रासुका की मांग

विज्ञापन
गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : PARIKESHGARH
विज्ञापन
परीक्षितगढ़(मेरठ)। अमीनाबाद उर्फ बड़ागांव में शनिवार रात गो तस्करों ने गोकशी कर दी। इसका पता चलने पर पर गुस्साए ग्रामीणाें ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत करते हुए गोवंश की खाल को जमीन में दबवा दिया। पुलिस ने अज्ञात गो तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं भाजपा नेता व हिंदू संगठन के लोगों ने थाने पहुंचकर गो तस्करों को गिरफ्तार कर रासुका लगाने की मांग की।
विज्ञापन

गोतस्करों ने ग्राम अमीनाबाद उर्फ बड़ागांव के जंगल में शनिवार रात गोकशी की। सुबह किसान खेतों पर जा रहे थे तो उन्होंने एक खेत में गोवंश की खाल देखी। इससे गुस्साए लोगाें ने हंगामा कर दिया। गोकशी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। वहीं चेयरमैन अमित मोहन टीपू के नेतृत्व में दर्जनों लोग थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस से तुरंत गो तस्करों को गिरफ्तार कर रासुका लगाने की मांग की। पुलिस ने भाजपा नेताओं को जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि गो तस्कर रात में जंगल में घूमने वाले आवारा गोवंशों को पकड़कर गाड़ी में ले जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वे कई बार इस संबंध में पुलिस को अवगत करा चुके हैं, लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दे रही है। इस संबंध में सीओ ब्रिजेश सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गोकशी के विरोध में हंगामा करते ग्रामीण।- फोटो : PARIKESHGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें