फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवभक्तों को न हो परेशानी, हर मार्ग पर संकेतक बोर्ड लगाएं : एडीजी

विज्ञापन
एडीजी, डीआईजी और एसएसपी ने किया कावंड़ मार्ग का निरीक्षण
विज्ञापन
मेरठ। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेजी से करनी शुरु कर दी हैं। एडीजी भानू भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी और एसएसपी डा. विपिन ताडा ने शनिवार को कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। एडीजी ने कांवड़ मार्ग पर मीट की दुकानें बंद कराने, यातायात व्यवस्था बनाए रखने और हाईवे सहित अधिक से अधिक मार्गों पर संकेतक बोर्ड लगाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीजी सहित अन्य अफसरों ने कांवड़ मार्ग पर परतापुर, मोहिउद्दीनपुर, मोदीपुरम पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, चिकित्सा सहायता, लाइटिंग, बैरियर व्यवस्था, पेयजल और साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। एडीजी ने कहा कि जितने भी बिजली के खंभे हैं, उन खंभों पर पन्नी चढ़ाई जाए ताकि कोई करंट की चपेट में न आ सके। इसके साथ ही सोशल मीडिया लैब से संदिग्धों की निगरानी बरतने के निर्देश दिए गए। मोदीपुरम पुल तिरहा, पल्लवपुरम फेस प्रथम, कंकरखेड़ा हाईवे चौकी, परतापुर हाईवे, मोहिउद्दीनपुर चौकी, शॉप्रिक्स मॉल चौकी, बिजली बंबा चौकी, हापुड़ अड्डे चौराहे सहित अन्य जगहों पर व्यवस्थाओं को परखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें