फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अस्पताल में महिला की मौत, जमकर हंगामा, डॉक्टरों के खिलाफ दी तहरीर

Sun, 21 Apr 2019 04:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

मेरठ में लालकुर्ती स्थित मेट्रो अस्पताल में महिला की मौत पर रविवार दोपहर को हंगामा हो गया। परिजनों ने इलाज कर रहे डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। दो डॉक्टरों के खिलाफ लालकुर्ती थाने में तहरीर दी है। 

विज्ञापन


सुपरटेक ग्रीन विलेज निवासी रिटायर्ड पेशकार विजय खुराना की पत्नी सरोज खुराना (56) को सांस की दिक्कत के चलते 18 अप्रैल की रात को मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। रविवार दोपहर डॉक्टरों ने महिला को सीटी स्कैन के लिए हेल्थ केयर सेंटर भेज दिया। इस दौरान महिला की हालत बिगड़ गई। 

वहीं बाद में जब महिला को मेट्रो हॉस्पिटल लाया गया तो मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि महिला की ऑक्सीजन हटाने के दौरान ही हालत बिगड़ गई थी। इस दौरान अस्पताल से कोई भी स्टाफ कर्मी महिला के साथ नहीं भेजा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, हंगामे की सूचना पर लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत कराया। बाद में परिजन शव को घर ले गए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें