सरधना। मां सुनीता को खोने के बाद भाई नरसी से लिपटकर रोती रूबी। विडियो क्लिप
सरधना। भाई नरसी से लिपट कर रूबी मां को याद कर बार-बार रोए जा रही थी। परिजनों ने बताया कि रास्ते भर उसके होंठों से बार-बार सिर्फ मां का नाम निकल रहा था। पांचवें दिन रूबी घर पहुंची। रास्ते भर सुबक-सुबक कर रोती रूबी मंझले भाई मनदीप और शिवम के कंधे पर सिर रखकर बेसुध हो गई।
घर पहुंचने पर रूबी ने बार-बार मां का नाम लिया। रूबी को उसके भाई नरसी और बुआ सर्वेश देवी ने उसे बार-बार संभाला। सोमवार रात करीब आठ बजे रूबी के घर लौटने की खबर फैलते ही गांव में हलचल मच गई। उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने इसे देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। भाई नरसी और बुआ सर्वेश और पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि घर के बाहर न निकलें और फोन पर अनावश्यक बातचीत न करें। प्रशासन ने भी स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी तरह की अफवाह न फैलने पाए। पुलिस ने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गांव में पांच जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए और हर गली- सड़क पर पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। पूरे गांव को छावनी में तब्दील करते हुए पुलिस ने निगरानी कड़ी कर दी।