एडवोकेट सुजीत कुमार सम्राट ने कहा कि सरकार ने जिम्मेदारी नहीं दिखाई। कई दिनों से आंदोलन की जानकारी थी, तो अपील उसी दिन क्यों की गई। दलित आंदोलन को षड्यंत्र के तहत हिंसा का रूप दिया गया। ऐसा कभी नहीं हुआ कि न्याय के लिए आंदोलन करने वाले, आंदोलनकारियों को ही मारें फिर उन पर ही मुकदमे दर्ज हो जाएं। मरने लोग भी दलित, मारने वाले भी दलित, दलितों के ऊपर ही एफआईआर हो ऐसा कहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि दलितों पर किए गए मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो 18 अप्रैल से दलित समाज के सभी लोग मुंह पर काली पट्टी बांधकर जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे। पुलिस को अज्ञात में मामला दर्ज करने की जरूरत नहीं है। सभी लोग शांतिपूर्वक जेल जाने के लिए तैयार हैं और बेल भी नहीं लेंगे। यह आंदोलन दिल्ली से शुरू होगा। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात समेत पूरे देश में यह आंदोलन शुरू होगा। इस मौके पर जिला प्रचारक टिंकू कपिल, मेहरदास, अजय गौतम, राजन गौतम मौजूद रहे।
भीम आर्मी के नाम से भड़काऊ पोस्ट डालने वाले असामाजिक तत्व
सोशल मीडिया पर भीम आर्मी के नाम से डाली जा रही आपत्तिजनक एवं भड़काऊ पोस्ट को लेकर एडवोकेट सुजीत कुमार सम्राट ने कहा कि भीम आर्मी को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। समाज को भड़काने वाले असामाजिक तत्वों द्वारा ही ऐसी पोस्ट डाली जा रही हैं। ऐसी पोस्ट से भीम आर्मी का कोई लेना-देना नहीं है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/