फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: राम मंदिर निर्माण के लिए संघ ने कसी कमर, गोपनीय बैठक में बनाई रणनीति

Thu, 15 Nov 2018 03:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
bjp-rss
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण को लेकर संघ ने कमर कस ली है। इसे लेकर अगले माह दिल्ली में आयोजित होने वाली रैली की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इस संबंध में संघ की विशेष बैठक का आयोजन मेरठ में किया गया। बैठक में विहिप और संघ के अहम पदाधिकारियों के साथ-साथ संघ से जुड़े 15 संगठनों के पदाधिकारियों ने पूरी कार्ययोजना तैयार की।

विज्ञापन


शताब्दी नगर स्थित माधव कुंज में आरएसएस की समन्वय बैठक गुरुवार को शुरू हुई, जिसमें संघ नेतृत्व ने भाजपा सहित करीब 15 अनुषंगिक संगठनों के पदाधिकारियों को बुलाया गया। पश्चिमी क्षेत्र की इस बैठक में अहम मुद्दा लोकसभा चुनाव 2019 था जिसमें राम मंदिर जैसे धार्मिक मुद्दों के साथ ही स्थानीय मुद्दों पर किस तरह से जनता के बीच पकड़ बनाई जाए इसको लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

सभी से चुनाव को लेकर फीडबैक भी लिया गया। वहीं दिल्ली में होने वाली विहिप की रैली को लेकर भी इस बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में तय हुआ स्थानीय मुद्दों पर प्रदेश सरकार के मंत्री विधायक पूरी तरह से पकड़ बनाएंगे। इस बैठक में यूपी में सरकार बनने के बाद कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और तमाम ऐसे ही मुद्दों पर भी सवाल उठे और बात सामने आई जिस पर तेजी से भविष्य में सुधार लाने की बात भी उठी।
विज्ञापन


बैठक में योगी सरकार के छह मंत्री भी पहुंचे। बैठक में संघ ने साफ कहा कि राम मंदिर देश समाज और हिंदुओं को मामला है। संघ का दृष्टिकोण स्पष्ट है। अयोध्या में राम मंदिर बनेगा। प्रदेश के मंत्रियों में गुलाबो देवी, चेतन चौहान, बलदेव सिंह औलख, सुरेश राणा, धर्मसिंह सैनी, अतुल गर्ग इस बैठक में पहुंचे।

विज्ञापन

क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश के मंत्री भी इस बैठक में शामिल हुए। आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक आलोक ने इस बैठक को संबोधित किया। इस बैठक में 11 जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए। प्रत्येक संगठन के पांच अधिकारियों के बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए गए थे। 

जानकारी के अनुसार दिल्ली में आयोजित होने वाली रैली को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई। इस रैली में बड़ी संख्या में लोगों को जुटाने की रणनीति तैयार की गई। साथ ही मंदिर मुद्दे पर लोगों को जागरूक करने के लिए चलाए जाने वाले विशेष अभियानों के बारे में भी चर्चा की गई। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें