लावड़ - महल गांव में किसान चौपाल में किसान विशेषज्ञों से सलाह लेते। स्रोत : स्वयं
- फोटो : Archive
मोदीपुरम। थाना पल्लवपुरम की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए साइबर ठगी के शिकार पल्लवपुरम निवासी मनोज को बड़ी राहत दिलाई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी गई 90,700 रुपये की धनराशि में से 89,800 रुपये वापस कराए हैं।
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि पल्लवपुरम फेस-2 निवासी मनोज कुमार पाठक ने 28 अक्टूबर 2025 को साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर हेल्प डेस्क टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित कर धनराशि को फ्रीज कराया। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर 89,800 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए। यह कार्रवाई विशेष अभियान के तहत की गई। अपनी धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्यशैली की सराहना की है।