फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ऑनलाइन गेम खेलते हुए पिता के खाते से गंवाए 50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना (मेरठ)। साइबर ठग अलग-अलग तरीके से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। क्षेत्र के गांव मंढि़याई खुर्द में एक बालक ने ऑनलाइन गेम खेलते हुए रुपये जीतने के लालच में अपने पिता के बैंक खाते से 50 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने गांव के दो युवकों पर ही बैंक खाते से रुपये ट्रांसफर करने का आरोप लगाते उनके खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव मंढि़याई निवासी बबलू ने बताया कि उसके 12 वर्षीय पुत्र अंश ने कुछ दिन पहले फोन में एक गेमिंग एप डाउनलोड किया था। वह रोज एप पर गेम खेलता था। इसी बीच उसने गेम पर मिलने वाले फायदे के चक्कर में पड़कर पिता के यूपीआई अकाउंट के माध्यम से ट्रांजेक्शन कर दी। किशोर ने 16 हजार रुपये का गेम खेला तो कभी कई किश्तों में पांच-पांच हजार ट्रांसफर किए। वह ऑनलाइन गेम में रुपये हारता चला गया और पिता के अकाउंट से रुपये कटवाता रहा। इस तरह उसने करीब 50 हजार से अधिक की ट्रांजेक्शन यूपीआई के माध्यम से की। बुधवार को पिता के पास बैंक से मेसेज पहुंचा तो वह हैरत में पड़ गए। बबलू ने बेटे अंश से पूछताछ की तो उसने गांव के ही दो युवकाें द्वारा मोबाइल में गेम एप डाउनलोड कराने व उसी के माध्यम से रुपये कटवाए जाने की बात कही। परिजन अंश को लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराते आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उन दो युवकों को हिरासत में लिया है, जिनके नाम परिजनों ने बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें