फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रीम-11 का एक्जीक्यूटिव बनकर युवक के खाते से निकाले 1.31 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। साइबर अपराधियों ने ड्रीम-11 एप का कस्टमर सर्विस एक्जीक्यूटिव बनकर युवक के खाते से 1.31 लाख रुपये निकाल लिए। एप की डिटेल लेने के बहाने दो बैंक खातों से रकम निकाली गई। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रोहटा रोड सरस्वती विहार निवासी संजीव कुमार ने बताया कि वह ड्रीम-11 एप पर खेलते हैं। 18 जुलाई को रात उनके पास अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने बताया कि वह ड्रीम-11 एप का कस्टमर सर्विस एक्जीक्यूटिव बोल रहा है। इसके बाद वह व्हाट्सएप कॉल पर ड्रीम-11 एप की जानकारी लेने लगा। इसी दौरान वह संजीव को पेटीएम एप पर ले गया और अकाउंट का बैलेंस चेक कराया। पीड़ित ने पिन नंबर डालकर बैलेंस चेक किया तो उसके दो बैंक खातों से अलग-अलग ट्रांजेक्शन होने लगी। पीड़ित के खाते से 1.31 लाख रुपये निकल गए। संजीव ने ठगी का पता चलते ही साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि ठगी की रकम जिन खातों में ट्रांसफर हुई है, उनकी जानकारी की जा रही है। बैंकों को रकम फ्रीज करने के लिए रिपोर्ट भी भेजी गई है। मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें