मवाना। भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से 11 अगस्त को निकलने वाले तिरंगा ट्रैक्टर मार्च व मंडलायुक्त कार्यालय के घेराव को सफल बनाने के लिए की जिम्मेदारी निर्धारित की और सभी से संगठित होने का आह्वान किया।
नगर पालिका के आरओ प्लांट के सभागार में हुई बैठक में भाकियू की मेरठ इकाई में मवाना तहसील की समीक्षा हुई। अध्यक्षता मदनपाल सिंह यादव, संचालन हर्ष चहल और अनूप यादव ने किया। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा कि 11 अगस्त को कमिश्नरी घेराव और ट्रैक्टर तिरंगा मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से एकजुट होकर किसान शोषण के विरुद्ध आगामी संघर्ष हेतु तैयार होकर अधिक से अधिक ट्रैक्टर शामिल करके अधिक से अधिक किसानों को महापंचायत में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने स्मार्ट मीटर को किसान विरोधी नीति बताते हुए किसान की सभी समस्याओं पर चर्चा करते हुए तहसील भ्रष्टाचार, गन्ना भुगतान, गन्ना मूल्य आदि 150 समस्याओं के समाधान पर आंदोलन करने का आह्वान किया। नरेश चौधरी ने भी संगठित होने का आह्वान किया।
बैठक में हर्ष चहल ,अनूप यादव, मदनपाल, नरेश मवाना , बबलू तालियांन, सुनील, मनोज खत्री, जगबीर प्रधान, अमित गुर्जर, धूम सिंह, जय बहादुर , प्रिंस, गुरदर्शन, विनेश, सत्येंद्र, बूटी, बिरंग सिंह, मोहित , कपिल, इकराम, डीके, ऋषि यादव, विपिन गुर्जर आदि शामिल रहे।