सराय काले खां होगा सबसे बड़ा स्टेशन
सराय काले खां आरएसएस में विद्युत आपूर्ति दिल्ली ट्रांस्को लिमिटेड के ग्रिड से तथा आईपी स्टेट स्थित गैस टरबाइन पावर स्टेशन से की जाएगी। दिल्ली सेक्शन के सबसे बड़े सराय काले खां स्टेशन में भी एएसएस रूम बनकर तैयार हो चुका है और इसे भी जल्द ही चार्ज किया जाएगा।
दिल्ली से मेरठ के बीच बन रहे हैं पांच रिसीविंग सब स्टेशन
दिल्ली से मेरठ के बीच आरआरटीएस कॉरिडोर पर पांच रिसीविंग सब स्टेशनों का निर्माण किया जा रहा है। जिनमें गाज़ियाबाद, मुरादनगर और शताब्दी नगर आरएसएस बनकर तैयार हो चुके हैं, जबकि सराय काले खां आरएसएस से भी जल्द ही विद्युत आपूर्ति शुरू की जाएगी।
इसके अतिरिक्त पांचवां आरएसएस मेरठ के मोदीपुरम में निर्माणाधीन है। कॉरिडोर पर विद्युत आपूर्ति के लिए एनसीआरटीसी ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश में पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशनों के साथ करार किया है।