संवाद
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को रॉयल रेंजर्स और ऑल स्टार्स टीम के बीच मैच हुआ। इसमें रॉयल रेंजर्स की टीम ने पांच रन से मैच जीता।
रॉयल रेंजर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। इसमें सोवी ने सबसे अधिक 72 रन बनाए। सौरभ ने 26, पुनीत ने 13 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में वंश तोमर ने 4, मोहित ने 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑल स्टार्स की टीम 25 ओवर में 6 विकेट खोकर 187 रन ही बना सकी। टीम की ओर से हरीश ठाकुर ने 39, नाजिम ने 35, नकुल ने 25 रन बनाए। गेंदबाजी में एमपी सिंह ने 2, सूरज ने एक, सौरभ ने एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच सोवी को चुना गया। इस मौके पर कोच दीपक सिद्धू ने विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया और सोवी को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी सौंपी।