फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रॉयल क्लब ने आजाद क्लब को 32 रनों से हराकर दर्ज की शानदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर के मंडी समिति मैदान में चल रहे सरधना प्रीमियर लीग के पांचवें मुकाबले में बुधवार को रॉयल क्लब ने आजाद क्लब को 32 रनों से करारी शिकस्त दी।
रॉयल क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में 166 रन का स्कोर खड़ा किया। इस दौरान दानिश गुर्जर ने मात्र 17 गेंदों में 35 रन बनाए, जबकि शानू ने 28 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आजाद क्लब की टीम राहुल राणा की प्रभावशाली गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और केवल 120 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

हालांकि, शोएब ने वन मैन आर्मी की तरह शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में 75 रन बनाए, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके। रॉयल क्लब की जीत में राहुल राणा ने तीन विकेट लेकर 17 रन के नुकसान पर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। इस मुकाबले में अध्यक्ष खलीक अहमद, आयोजनकर्ता फरमान अंसारी और महामंत्री पीयूष त्यागी का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें