फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में युवकों की गुंडागर्दी, शिक्षक को धमकाया

विज्ञापन
थाने में प्रधानाचार्य विजय बहादुर व अन्य शिक्षक आरोपी युवकों के खिलाफ तहरीर देते हुए। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
सरधना। सरधना के आचार्य नमि सागर जैन इंटर कॉलेज के बाहर दो छात्रों के बीच हुई मारपीट के मामले मेें एक छात्र के साथ बाहरी युवक कॉलेज में घुस आए। युवकों ने दूसरे छात्र व शिक्षक को जान से मारने की धमकी दे डाली। जिसको लेकर हंगामा हो गया। युवकों को कॉलेज में घेर लिया गया। जहां युवक फरार हो गए जबकि दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने युवकों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

बिनौली रोड पर आचार्य नमि सागर जैन इंटर कॉलेज है। शनिवार को कुछ छात्रों में कॉलेज के बाहर नोकझोक हो गई। जिस पर शिक्षक उनमें बीच बचाव कराने पहुंच गए। एक पक्ष के छात्रों ने अपने बाहरी साथियों को बुला लिया। युवकों ने कॉलेज में हंगामा कर दिया। दूसरे छात्र सहित शिक्षक के साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिसको लेकर बाकि शिक्षक व छात्र पहुंच गए और युवकों को घेर लिया। खुद को घिरता देख आरोपी फरार होने लगे। जबकि दो युवकों को पकड़ लिया गया। जानकारी पर थाना पुलिस को दी गई। शिक्षकों ने दोनों युवकों को पुलिस को सौंप दिया। प्रधानाचार्य विजय बहादुर की तहरीर पर आरोपी दीपक पुत्र कांति त्यागी, प्रिंस पुत्र संजय त्यागी ग्राम महादेव का शांतिभंग में चालान कर दिया। वहीं प्रधानाचार्य उन छात्रों का भविष्य खराब न हो इस लिए कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। इस दौरान शिक्षक सुधीर त्यागी, पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें