फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शब-ए-बरात पर शहर में रूट डायवर्जन लागू, हुड़दंगियों और स्टंटबाजों पर रहेगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। इबादत की रात शब-ए-बरात को लेकर मेरठ प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए भारी वाहनों का रूट डायवर्जन लागू किया गया है वहीं पुलिस प्रशासन ने स्टंटबाजी और आतिशबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। एसएसपी ने एसपी सिटी और एसपी देहात के नेतृत्व में सभी थानों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


एसपी यातायात राघवेंद्र मिश्रा के अनुसार शब-ए-बरात के मद्देनजर मंगलवार सुबह 7 बजे से रात 2 बजे तक शहर के मुख्य हिस्सों में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। बेगमपुल, बच्चा पार्क, खैरनगर और घंटाघर जैसे व्यस्त इलाकों में भारी वाहन नहीं चल सकेंगे।

ऐसे होगा वाहनों का संचालन
1- जनपद हापुड़ से आने वाले भारी वाहन बिजली बंबा चौराहा से एल-ब्लॉक तिराहा से तेज गढ़ी चौराहा से सीसीएस यूनिवर्सिटी होते हुए जेल चुंगी चौराहा से कमिश्नरी आवास चौराहा होते हुए जीरो माईल चौराहा से टैंक चौराहा से मोदीपुरम पुल (एनएच-58) से होकर जाएंगे।
विज्ञापन

2- गढ़ रोड से आने वाले भारी वाहन डिग्गी तिराहा से जेल चुंगी चौराहा कमिश्नरी आवास चौराहा से जीरो माईल चौराहा से टैंक चौराहा से मोदीपुरम पुल(एनएच-58) से होकर गंतव्य की ओर जाएंगे।

3- मोदीपुरम पुल (एनएच-58) से आने वाले भारी वाहन टैंक चौराहा से जीरो माईल चौराहा से कमिश्नरी आवास चौराहा से जेल चुंगी चौराहा से डिग्गी तिराहा-तेज गढ़ी चौराहा से गढ़ रोड या एल-ब्लॉक तिराहा, बिजली बंबा चौराहा होते हुए जाएंगे।



4- बागपत पुल से आने वाले भारी वाहन टीपीनगर थाना तिराहा होते हुए टीपीनगर गेट से शॉप्रिक्स मॉल चौराहा से परतापुर या बिजली बंबा चौराहा की ओर जा सकेंगे।

5-परतापुर से आने वाले भारी वाहन शॉप्रिक्स मॉल चौराहा से टीपीनगर गेट से टीपीनगर थाना तिराहा से बागपत रोड बागपत पुल से एनएच-58 से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।



6-रोहटा की ओर आने वाले भारी वाहन एनएच-58 होते हुए जाएंगे।
7-बिजनौर-मवाना रोड से आने वाले भारी वाहन कमिश्नरी चौराहा से जीरो माईल होते हुए टैंक चौराहा से मोदीपुरम पुल से एनएच-58 से या कमिश्नरी आवास चौराहा से जेल चुंगी चौराहा से डिग्गी तिराहा से गढ़ रोड या तेज गढ़ी चौराहा से एल-ब्लॉक होते हुए बिजली बंबा चौराहा से हापुड जा सकेंगे।

सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहेगा
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने साफ कर दिया है कि शब-ए-बरात पर माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। विशेष रूप से सुर्री पटाखा छोड़ने और सड़कों पर स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस का डंडा चलेगा। बेगमपुल, बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, हापुड़ अड्डा, एल ब्लाक शास्त्रीनगर, तेजगढ़ी चौराहा, मेहताब सिनेमा, रेलवे रोड चौराहा, फुटबॉल चौराहा, शारदा रोड, लिसाड़ी रोड, भूमिया का पुल सहित शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। सोशल मीडिया लैब के जरिए इंटरनेट पर भी पूरी निगरानी रखी जा रही है ताकि कोई अफवाह न फैला सके। इंटेलिजेंस की टीमें भी सक्रिय कर दी गई हैं।

इबादत करें, आतिशबाजी और स्टंट नहीं : नायब शहर काजी
नायब शहर काजी जैनुर राशिदीन सिद्दीकी ने मुस्लिम समाज से अपील की है कि शब-ए-बरात इबादत की रात है। उन्होंने कहा कि 14 शाबान (आज) की रात अल्लाह की रहमतें बरसती हैं, इसलिए इस रात को आतिशबाजी या स्टंटबाजी में बरबाद न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस्लाम किसी को तकलीफ देने की इजाजत नहीं देता। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और शहर में अमन-चैन बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन


प्रतिबंधित क्षेत्र : शास्त्रीनगर एल-ब्लॉक से हापुड़ अड्डा, बच्चा पार्क, बेगमपुल, टीपीनगर गेट और रेलवे रोड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें