रूट नंबर :1
मुजफ्फरनगर, हरिद्वार और बिजनौर से आने वाली रोडवेज बसें जीरो माइल चौराहा से रजबन बाजार, नैंसी चौराहा, औघड़नाथ मंदिर, बालाजी मंदिर मोड़ से मुड़कर एसडी सदर स्कूल, थाना सदर होते हुए भैसाली डिपो पर आएंगी।
रूट नंबर : 2
मुजफ्फरनगर, हरिद्वार और बिजनौर से आने वाली रोडवेज बसें औघड़नाथ मंदिर से आगे मूकबधिर स्कूल रोड से मुड़कर एमपीजीएस के पीछे होकर जीटीबी, जली कोठी चौराहा होकर भैसाली डिपो पर आ सकती हैं।
सोहराब गेट से भैसाली डिपो
सोहराब गेट बस स्टैंड से भैसाली डिपो पर जाने वाली बसें गांधी आश्रम चौराहे से हंस चौराहे की तरफ मुड़ जाएंगी। सूरजकुंड पुलिया, सर्किट हाउस, कमिश्नर आवास चौराहा, बाउंड्री रोड, जीरो माइल चौराहा, रजबन बाजार, नैन्सी चौराहा, औघड़नाथ मंदिर, बालाजी मंदिर, जली कोठी होकर भैसाली डिपो पर आएंगी।
- मुजफ्फरनगर-रुड़की से गढ़-मुरादाबाद और हापुड़ जाने वाले भारी वाहन मेरठ में जीरो माइल चौराहा से कमिश्नर आवास, जेल चुंगी, यूनिवर्सिटी रोड, जेल चुंगी से होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- गढ़-मुरादाबाद से शामली व बागपत जाने वाले वाहन एल ब्लॉक चौराहा शास्त्रीनगर से बिजली बंबा बाईपास होते हुए जा सकेंगे।
- एल ब्लॉक तिराहा से हापुड़ अड्डे की ओर सभी भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन तेजगढ़ी, विश्वविद्यालय रोड से जेल चुंगी होकर निकलेंगे।
- बागपत से गढ़-मुरादाबाद व हापुड़ जाने वाले वाहन फुटबाल चौक, शॉप्रिक्स मॉल तिराहे से मुड़कर बिजली बंबा बाईपास होकर जाएंगे।
- कमिश्नर आवास चौराहा, एलआईसी पेट्रोल पंप और जेल चुंगी चौराहा से शहरी क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
सिटी बसों का रूट
मेडिकल कॉलेज से सिटी रेलवे स्टेशन के लिए चलने वाली जेएनएनयूआरएम की बसें गांधी आश्रम चौराहा, हंस चौराहा, सर्किट हाउस, कमिश्नर आवास चौराहा, बाउंड्री रोड, औघड़नाथ मंदिर होकर पहुंचेंगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/