फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभलकर निकलें: कल से मेरठ में रूट डायवर्जन, 16 नवंबर की रात तक लागू रहेगा प्लान 

Mon, 09 Nov 2020 11:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
meerut traffic police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आप यदि मेरठ में हैं तो त्योहारी सीजन में शहर में वाहन लेकर संभलकर निकलें। 11 नवंबर की सुबह 7 बजे से 16 नवंबर की आधी रात तक शहर में रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। एसपी ट्रैफिक जेके श्रीवास्तव ने बताया कि प्लान का सख्ती से पालन होगा। सिटी बसें शहर में पहले से ही बंद हैं।
विज्ञापन


यातायात व्यवस्था
- दिल्ली, गाजियाबाद की ओर आने वाली रोडवेज बसें दिल्ली रोड से भैसाली बस अड्डे पर आ सकेंगी। मुजफ्फरनगर, हरिद्वार, बिजनौर की ओर जाने के लिए बेगमपुल चौराहा होकर गंतव्य को जाएंगी। 
- सोहराबगेट अड्डे से भैसाली अड्डे जाने वाली बसें गांधी आश्रम चौराहे से हंस चौराहा, सीताराम पुलिया, सर्किट हाउस, साकेत चौराहा से बाउंड्री रोड होकर जीरोमाइल चौराहे से वेस्ट एंड रोड होते हुए जाएंगी।
विज्ञापन

- मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाली रोडवेज बसें पहले रूट जीरो माइल चौराहे से रजबन से वेस्ट एंड रोड और दूसरे रूट जली कोठी चौराहा होते हुए भैसाली बस अड्डे पर आ सकती हैं। जबकि गढ़, मुरादाबाद व हापुड़ की ओर जाने वाले भारी वाहन जीरो माइल से कमिश्नरी आवास चौराहा, जेल चुंगी, विवि रोड से तेजगढ़ी होकर जाएंगे।
- बागपत की ओर से गढ़, मुरादाबाद व हापुड़ की ओर जाने वाले भारी वाहन फुटबॉल चौक से दिल्ली रोड से बिजली बंबा बाईपास से जा सकेंगे।
विज्ञापन

यहां रहेंगे वाहन प्रतिबंधित
- आबूलेन, सदर बाजार, सराफा बाजार, कबाड़ी बाजार, वैली बाजार, खैरनगर, शारदा रोड की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।  
- जीरो माइल से बेगमपुल, भैसाली बस स्टैंड व हापुड़ रोड पर सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

त्योहारों से पहले ही शहर जाम 
त्योहार शुरू होने से पहले ही शहर जाम से जूझ रहा है। सोमवार सुबह से रात तक शहर के कई इलाकों में रुक रुककर जाम लगता रहा। लालकुर्ती में बाउंड्री रोड पर तो दोपहर में भीषण जाम के चलते ट्रैफिक पुलिस को जीरो माइल और बाउंड्री रोड पर दो जगह वाहनों को डायवर्ट करना पड़ा। शहर के बाजारों के अलावा परतापुर तिराहा और बिजली बंबा बाईपास पर भी जाम रहा। एसपी ट्रैफिक के अनुसार त्योहार पर खरीददारी के चलते शहर में वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। 

12 स्थानों पर वैकल्पिक पार्किंग
एसपी ट्रैफिक के अनुसार आबलेन व बेगमपुल नाला रोड, शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट, कंकरखेड़ा, बागपत रोड, रिठानी, गढ़ रोड, सम्राट पैलेस, मेडिकल कॉलेज के सामने व आसपास पार्किंग की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। बाजारों में आते जाते समय वाहनों को वैकल्पिक पार्किंग में लगाएं। सड़क पर कोई भी वाहन न लगाएं ।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें