फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा पर शहर में रूट डायवर्जन

Mon, 10 Oct 2016 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों/मेरठ
विज्ञापन
छीपी टैंक स्थित शिव चौक पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दशहरा पर्व पर शहर में रूट डायवर्जन व्यवस्था रहेगी। एसपी ट्रैफिक के अनुसार दिल्ली रोड स्थित रामलीला ग्राउंड, भैसाली मैदान, जेलचुंगी चौराहा, सूरजकुंड पार्क पर मुख्य रूप से दशहरा मेला आयोजित होगा। जिसे देखते हुए 11 अक्तूबर की दोपहर 12 बजे से रात्रि दो बजे तक वाहनों के लिए डायवर्जन रहेगा।
विज्ञापन

यह रहेगी व्यवस्था
- दिल्ली से आकर भैसाली बस अड्डा जाने वाली रोडवेज बसों को परतापुर बाईपास तिराहा से कंकरखेड़ा बाईपास चौराहा से बेगमपुल के रास्ते निकाला जाएगा। वापसी का भी यही रूट रहेगा।
- मुजफ्फरनगर व बिजनौर से आने वाली रोडवेज बसें जीरो माइल से होकर भैसाली बस अड्डा पहुंचेंगी।
- मुजफ्फरनगर से हापुड़, गढ़ व मुरादाबाद जाने वाले भारी वाहन मोदीपुरम फ्लाईओवर से परतापुर बाईपास होकर बिजली बंबा बाईपास के रास्ते जाएंगे।
- जेलचुंगी चौराहे से ही सभी भारी वाहनों को डिग्गी तिराहे से डायवर्ट कर दिया जाएगा। जो तेजगढ़ी चौराहे से एल ब्लॉक, बिजली बंबा बाईपास से परतापुर तिराहे से होकर जाएंगे।
विज्ञापन

- डिग्गी तिराहा व तेजगढ़ी चौराहे से कमिश्नरी आवास चौराहे के बीच हल्के व भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- बिजनौर से हापुड़, गढ़ व मुरादाबाद जाने वाले भारी वाहन कमिश्नरी आवास चौराहा, जीरोमाइल से कंकरखेड़ा फ्लाईओवर से परतापुर बाईपास तिराहे से मुड़कर बिजली बंबा बाईपास के रास्ते से जा सकेंगे।
- मुजफ्फरनगर से हापुड़ व बुलंदशहर जाने वाले भारी वाहन मोदीपुरम तिराहे से परतापुर बाईपास तिराहा होते हुए मोहिउद्ीनपुर-खरखौदा मार्ग से खरखौदा होकर जाएंगे।
विज्ञापन

- दिल्ली रोड पर फुटबॉल चौक से बिजली बंबा बाईपास तिराहा के बीच ट्रैफिक बंद रहेगा। इन्हें बागपत रोड और बिजली बंबा बाईपास पर डायवर्ट किया जाएगा।
- गांधी आश्रम चौराहे से सूरजकुंड मंदिर स्पोर्ट्स मार्केट, नाला पुलिया से सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- जीटीबी स्कूल और जली कोठी से भैसाली ग्राउंड की ओर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेेंगे।
- 11 अक्तूबर को नगर क्षेत्र में भारी वाहनों की नो एंट्री रात दो बजे तक रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें