फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार व्यापारियों पर हमला कर 55 हजार की नकदी लूटी, मारपीट कर किया घायल

Sun, 13 Sep 2020 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला संदिग्ध बता कर पल्ला झाड़ लिया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरूरपुर कस्बा हर्रा से शुक्रवार रात बाइक पर सवार होकर सरधना जा रहे दो व्यापारियों पर बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने व्यापारी से 55 हजार रुपये लूट लिए। मारपीट में दोनों व्यापारी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला संदिग्ध बता कर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन


कस्बा सरधना निवासी समर पुत्र सरफराज का कस्बा हर्रा में चेयरमैन गुलजार चौधरी के मकान के पास फर्नीचर का शोरूम है। शुक्रवार की देर रात समर रिश्तेदार चूड़ियाला निवासी मोहम्मद के साथ एक बाइक पर सवार होकर सरधना जा रहे थे।

रात लगभग 9 बजे के करीब अचानक आए बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद बाइक सवार युवकों ने उनकी जेब में रखी 55 हजार की नकदी लूट ली और फरार हो गए।
विज्ञापन


बदमाशों के हमले में घायल दोनों व्यापारी मौके पर ही पड़े रहे। बाद में सूचना पर व्यापारी के परिजन पहुंचे और उनका उपचार कराया। इस दौरान सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर लौट गई।

पीड़ित व्यापारी ने बताया कि लूटपाट करने वाले एक बदमाश को उन्होंने पहचान लिया है। आरोपी पास के ही खेड़ी कलां गांव का रहने वाला है। वहीं इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि व्यापारी के साथ ही लूट की वारदात संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें