संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में चालीसा काल के दौरान पुण्य सप्ताह के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी फादर मार्टिन रावत ने दी।
उन्होंने बताया कि 29 मार्च को खजूर रविवार के अवसर पर प्रातः 9:00 बजे खजूरों की आशीष के साथ जुलूस छावनी क्षेत्र से निकाला जाएगा। इसके बाद बिशप द्वारा मिस्सा अर्पित किया जाएगा। 2 अप्रैल को पुण्य बृहस्पतिवार के अवसर पर शाम 5:30 बजे अंतिम भोज एवं पैर धुलाई का मिस्सा आयोजित होगा। इसके बाद संस्कारों की आराधना रात्रि 12 बजे तक चलेगी। 3 अप्रैल को पुण्य शुक्रवार के दिन दोपहर 2:00 बजे प्रभु यीशु के दुखभोग, क्रूस रास्ता तथा क्रूस की उपासना की जाएगी। इस दिन मिस्सा नहीं होगा लेकिन संस्कार वितरण किया जाएगा। श्रद्धालुओं से चंदा लाने का भी आह्वान किया गया है।
4 अप्रैल को पवित्र शनिवार के अवसर पर रात्रि 10:30 बजे पास्का जागरण मिस्सा आयोजित होगा। श्रद्धालुओं से मोमबत्तियां साथ लाने की अपील की गई है। 5 अप्रैल को पास्का रविवार के दिन प्रातः 8:30 बजे मिस्सा अर्पित किया जाएगा। इसके बाद सभी को पास्का पर्व की शुभकामनाएं दी जाएंगी। शाम 4:30 बजे से परिवारों में आशीष का कार्यक्रम आयोजित होगा। फादर मार्टिन रावत ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रमों में सहभागिता करने की अपील की है।