फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की दशा-दिशा बदलने में युवाओं की अहम भूमिका : डॉ. अर्चना प्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
- आर्य समाज मंदिर में किया क्रांतिकारी खुदीराम बोस को स्मरण
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आर्य समाज मंदिर बुढ़ाना द्वार की ओर से रविवार को महान क्रांतिकारी खुदीराम बोस के स्मृति दिवस पर राष्ट्र रक्षा यज्ञ संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता एवं संस्कार जागृति मिशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. अर्चना प्रिय आर्य ने कहा कि देश की दशा और दिशा बदलने में युवाओं की अहम भूमिका रही है। महज 18 वर्ष की आयु में खुदीराम बोस ने हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूम लिया था। हाथ में भगवत गीता लेकर देश के लोगों में आजादी की अलख जगाई। उनका जीवन के युवाओं के लिए प्रेरणा पुंज है।
विज्ञापन

डॉ. अर्चना ने आह्वान किया कि देश में छिपे आधुनिक जयचंदों से सावधान रहें। इतिहास गवाह है कि बाहरी आक्रमणकारियों से अधिक नुकसान देश के भीतर के गद्दारों ने पहुंचाया है। हमें उनकी साजिशों को हर हाल में नाकाम करना है। सुबह मंदिर में आचार्य राजेंद्र शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न कराया। भजन उपदेशक घनश्याम प्रेमी ने भजन सुनाए। कवि विजय प्रेमी शब्दवंशी ने देशभक्ति कविताएं सुनाईं। अध्यक्षता मंजू अग्रवाल और संजय अग्रवाल ने की। जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा के प्रधान सुशील बंसल ने आभार व्यक्त किया। संचालन मंत्री संजय गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में सोमप्रकाश, रामपाल आर्य, विवेक शेखर, गजराज सिंह, नरेश चंद गुप्ता, योगेश गुप्ता, मुदित बंसल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें