फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विनीत की तूफानी पारी से रॉकफोर्ड इलेवन ने मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना में देर रात खेले गए क्रिकेट मैच में रॉकफोर्ड इलेवन ने मेवरिक्स इलेवन को तीन विकेट से हराया। टॉस जीतकर मावेरिक्स इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। विवेक शर्मा और मोहित वर्मा ने टीम की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए तेज शुरुआत दिलाई।
शर्मा ने शानदार 42 रन की पारी खेली। मेवरिक्स इलेवन की पूरी टीम 19 ओवर में 165 रनों पर ऑलआउट हो गई। रॉकफोर्ड इलेवन के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम की ओर से हैप्पी ने तीन, नितिन और शिवा ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉकफोर्ड इलेवन की शुरुआत ही धमाकेदार रही। विनीत ने टूर्नामेंट की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक खेलते हुए सिर्फ 36 गेंद में 88 रन जड़ दिए और मेवरिक्स के गेंदबाजों की कमर तोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम की ओर से सागर ने भी 19 गेंद में 35 रन बनाए। रॉकफोर्ड की टीम ने 12 ओवर में 3 विकेट खोकर 167 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। मैन ऑफ द मैच विनीत को चुना गया। इस मौके पर गेम सिटी एरेना के महाप्रबंधक नलिन अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें