संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। डीपीएस क्रिकेट मैदान में चल रहे गेमरन कारपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच रॉकफोर्ड क्लब और मेरठ क्रिकेट क्लब के बीच मैच हुआ। इसमें रॉकफोर्ड की टीम ने जीतकर फाइनल में जगह पक्की की। मेरठ क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 9 विकेट पर 226 रन बनाए। इसमें विनोद ने 72 और सुनील ने 35 व निशु सोनकर ने 32 रन बनाए। रॉक फोर्ड क्रिकेट क्लब के गेंदबाज नितिन ने 2, निखिल व राहुल ने 1-1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉक फोर्ड क्रिकेट क्लब की टीम ने 25 ओवर में 9 विकेट पर 227 रन बनाकर मैच जीत लिया और फाइनल में स्थान पक्का किया। इसमें विष्प ने 43, विनय चौधरी ने 37 और नितिन ने 23 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में विनोद ने तीन विकेट लिए। टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को होगा। इस मौके पर आदित्य अहलावत, प्रभास राजू आदि मौजूद रहे।