मारपीट में घायल मवाना खुर्द निवासी सागर।
- फोटो : MAWANA
मवाना। मवाना खुर्द निवासी युवक ने दुकान पर विशेष वर्ग के तीन युवकों पर मारपीट करते हुए चार हजार की नकदी व मोबाइल लूटने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
मवाना खुर्द निवासी दीपक पुत्र सुभाष चंद ने थाने में दी तहरीर में कहा उसके भाई की हलवाई की दुकान है। भाई के साले का लड़का सागर के साथ दुकान पर विशेष वर्ग के तीन युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि युवकों ने चार हजार की नकदी व मोबाइल लूट लिया ओर धमकी देते हुए फरार हो गए। मारपीट में सागर घायल हो गया। पीड़ित ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजा। पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी गई है।