फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा, सभासद नाराज

विज्ञापन
पालिका बोर्ड बैठक में जमकर हुआ हंगामा - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा, सभासद नाराज
विज्ञापन

सरधना। पालिका सभागार में बुधवार को चर्च महोत्सव के मद्देनजर पालिका चेयरमैन व ईओ द्वारा बोर्ड बैठक बुलाई गई। बैठक से पूर्व ही पालिका द्वारा मेले के तमाम टेंडर छोड़ने और सभासदों के पूर्व के प्रस्तावों पर दो साल से विकास कार्य नहीं कराने, छह महीनों से बोर्ड बैठक नहीं बुलाने आदि मुद्दे उठाए। इसे लेकर सभासदों से ईओ की नोकझोंक हो गई। सभासद बैठक बीच में छोड़कर चले गए। काफी समझाने के बाद वे बैठक में शामिल हुए। बैठक में एक करोड़ 63 लाख रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव पास करने का अनुमोदन किया गया।
पालिका सभागार में बोर्ड बैठक शुरू होते ही सभासदों ने छह माह से बैठक नहीं होने का सवाल उठाया। सफाई व्यवस्था और निर्माण कार्य के बारे में पूछा। जिस पर ईओ अमिता वरुण ने सभासदों को उनके अधिकार क्षेत्र के बारे में पाठ पढ़ाना शुरू कर दिया। सभासदों का आरोप है कि ईओ ने उनसे कहा कि उन्हें पालिका के प्रशासनिक कार्यों में दखल देने का कोई अधिकार नहीं हैं। निर्माण कार्यों आदि में भी वह नहीं बोल सकते हैं। केवल अपने विचार रख सकते हैं। जिस पर सभासद आग बबूला हो गए। सभासद शाहरुख उर्फ बंटी कुरैशी, तारिक हसन, शाकिर अंसारी आदि ने हंगामा कर दिया। इसके बाद करीब 20 सभासद बोर्ड बैठक छोड़कर बाहर निकल आए। बाद में काफी समझाने पर सभासद लौटे। सभासदों ने साफ कह दिया कि जब तक पुराने टेंडरों पर काम नहीं होगा, नए टेंडर नहीं छोड़ जाएंगे। सभी टेंडर ऑनलाइन छोड़े जाने चाहिए। हंगामे के बीच बैठक में पालिका लिपिक विपिन शर्मा 14 वें वित्त से होने वाले विकास कार्यों के बारे में एजेंडा पढ़ा। बैठक में एक करोड़ 63 लाख रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव पास करने का अनुमोदन किया गया।
विज्ञापन

छत आवंटन का मुद्दा उठाया
सभासदों ने बोर्ड बैठक से पूर्व मेले के टेंडर छोड़ने व पालिका द्वारा दुकानों की छत के आवंटन का मुद्दा उठाया, लेकिन पालिका ईओ व चेयपर्सन द्वारा उनकी बात को अनसुना कर दिया गया। सभासदों ने पालिका की दुकानों की छत पर बनाई गई दुकानों का प्रति दुकान दस हजार रुपये महीने के हिसाब से किराया रखने की मांग की, ताकि पालिका की आय बढ़ सके। पालिका चेयरर्पन शबीला अंसारी, पालिका ईओ अमिता वरुण, सभासद शाहरुख कुरैशी, शाकिर अंसारी, तारिक हसन, साजिद हसन, मुन्ना उर्फ रहीसुद्दीन आदि ने एक ज्ञापन ईओ को सौंपा और तत्काल उसे मिनिट बुक में चढ़वाने पर जोर दिया। काफी हंगामे के बीच बोर्ड बैठक खत्म हुई।
विज्ञापन

-----------------
सभासदाें के आरोप गलत
सभासदों द्वारा प्रशासनिक कार्यों में दखल न देने का आरोप गलत है। मैने कहा था कि अकेले न तो सभासद और न ही पालिका चेयरपर्सन व मुझे भी निर्णय लेने का अधिकार नहीं है। निर्णय लेने का अधिकार बोर्ड को होता है। बोर्ड प्रस्ताव जो भी प्रस्ताव पास कर देगा वही मान्य होगा। -अमिता वरुण, ईओ सरधना पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें