फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर में चोरी, लाखों के जेवरात उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान के घर में चोरी, लाखों के जेवरात उड़ाए
विज्ञापन

गंगानगर। मामेपुर गांव में शुक्रवार रात बदमाशों ने एक किसान के घर में घुसकर लाखों रुपये का माल चोरी कर लिया। पीड़ित परिवार ने चोरों द्वारा नशीली स्प्रे डाले जाने की आशंका जताई है। गंगानगर थानाक्षेत्र के मामेपुर गांव निवासी विक्रांत चौहान खेतीबाड़ी करते हैं। शुक्रवार रात वह पत्नी व बच्चों के साथ घर के एक कमरे तथा मां सरला देवी आंगन में सोई थीं। शनिवार सुबह करीब चार बजे वह नींद से जगी तो घर का सामान अस्त व्यस्त मिला। विक्रांत ने बताया शुक्रवार रात चोर घर की दीवार फांदकर अंदर आए और कमरे में रखी अलमारी व तिजोरी से सोने के 650 सोने के जेवरात, चांदी की पायल, 35 हजार रुपये, सिक्के व स्वीडन से मंगाई गई ब्रांडेड हाथ घड़ी चोरी कर ले गए। 650 ग्राम से ज्यादा सोना चोरी कर लिया।
विक्रांत का बड़ा भाई विकास चौहान नोएडा में एक कंपनी में मैनेजर है। कुछ दिन पहले वह परिवार के साथ नोएडा गया था। जल्द लौटने की उम्मीद में उन्होंने सारे गहने मामेपुर गांव स्थित मकान में ही रख दिए थे। विक्रांत व अन्य परिजनों ने चोरों द्वारा नशीला स्प्रे डाले जाने की आशंका जताई है। परिजनों ने बताया चोरों ने बेहोश करने के लिए पालतू कुत्ते व परिजनों को नशीला स्प्रे सुंघा दिया। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर गंगानगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रिज के नीचे रखी थी चाबियां, करीबी पर शक
सीओ सदर देहात बृजेश सिंह ने बताया कि पीड़ित तहरीर दी है। अलमारी की चाबियां घर में ही फ्रिज के आसपास रखी थी। चोरों ने इन्हीं की मदद से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस घटना में करीबी का हाथ भी मान रही है। जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें