फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवाना में प्राइवेट चिकित्सक से लूटपाट, पुलिस बोली- बैग से सामान चोरी हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना में प्राइवेट चिकित्सक से लूटपाट, पुलिस बोली- बैग से सामान चोरी हुआ
विज्ञापन

मवाना। गांव अटौरा निवासी प्राइवेट चिकित्सक को बृहस्पतिवार देर रात सांधन पुलिया से आगे बाइक वार चार बदमाशों ने रोक लिया और उनसे नकदी, सोने की चेन व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना लूट की नहीं, चोरी की है। जिसमें पूछताछ के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
गांव अटौरा निवासी निर्देश पुत्र कृपाल सिंह ने तहरीर में बताया कि उसका गांव पल्हैडा में क्लीनिक है। बृहस्पतिवार रात करीब 10.45 बजे वह बाइक पर पल्हैड़ा से गांव से अटौरा लौट रहा था। सांधन पुलिया से आगे उसे बाइक सवार चार बदमाशों ने रोक लिया।
विज्ञापन

निर्देश का आरोप है कि बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उससे ढाई तोले की सोने की चेन, मोबाइल फोन तथा 15 हजार रुपये लूट लिए तथा बाइक की चाबी खेत में फेंककर फरार हो गए। किसी प्रकार उसने बाइक की चाबी ढूंढी तथा गांव पहुंचकर पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

उधर, कार्यवाहक थाना प्रभारी उप निरीक्षक उपेंद्र राणा का कहना है कि मामला लूट का नहीं है। पीड़ित के कहने पर चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। लेकिन चारों के निर्दोष मिलने पर उन्हें छोड़ दिया गया। बाद में पीड़ित ने पूछताछ में बताया कि वह लघुशंका करने के लिए रुका था। इसी दौरान किसी ने उसकी बाइक रखे बैग से सामान चोरी कर लिया। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें