फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : पुलिस के व्यवहार से आहत दुष्कर्म पीड़िता ने खाया जहर, मौत

Sat, 03 Jul 2021 12:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

युवती के साथ कुछ माह पूर्व दुष्कर्म हुआ था। पुलिस ने इस मामले में अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। युवती इसी से आहत थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परीक्षितगढ़ क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी किशोरी ने बृहस्पतिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया था। शुक्रवार को उसकी मृत्यु हो गई। युवती के साथ कुछ माह पूर्व दुष्कर्म हुआ था। पुलिस ने इस मामले में अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। युवती इसी से आहत थी। 

विज्ञापन


कोई कार्यवाही न होने से आहत किशोरी ने बृहस्पतिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे पहले थाने, फिर सीएचसी और बाद में मेरठ के निजी अस्पताल में लेकर गए। यहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा है कि जांच के बाद इस मामले में कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें