आधा घंटे बाद फिर धावा
इस घटना के करीब आधे घंटे बाद तीन बदमाश फिर से परिसर में कूद गए और कैश लूटने का प्रयास किया। इस बार बदमाशों और सुरक्षाकर्मियों में आमने-सामने फायरिंग हुई। इस दौरान पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश जंगल में फरार हो गए।
बाद में सुरक्षा की दृष्टि से एक गार्ड को अन्य सुरक्षाकर्मी के साथ बंदूक लेकर टोल प्लाजा की छत पर टॉर्च के साथ बैठा दिय गया। टोल प्लाजा की लाइन में खड़े सुरक्षाकर्मियों ने भी बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। एसओ दौराला धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उससे पहले ही बदमाश फरार हो गए, जिनकी तलाश में कांबिंग की जा रही है।
यह भी पढ़ें: लव-सेक्स और धोखा: रंगदारी मांगने के मामले में पीड़िता ने खोली परतें, ऑडियो-वीडियो किए जारी
सटीक रेकी के बाद हमला
टोल कर्मियों के अनुसार 24 घंटे में टोल का कलेक्शन करीब 22-24 लाख रुपये हो जाता है। शनिवार और रविवार को वाहनों की संख्या बढ़ने पर यह धनराशि 25 लाख के पार पहुंच जाती है। रविवार होने के चलते टोल प्लाजा पर वाहनों से वसूल किया गया टैक्स जमा नहीं हो सका था।
इस दौरान टोल प्लाजा में 40-45 लाख कैश रखा बताया गया। माना जा रहा है कि इसके बारे में बदमाशों को जानकारी होगी और उन्होंने रेकी के बाद इस रकम को लूटने के इरादे से टोल परिसर में धावा बोला। लेकिन सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी के चलते बदमाश घटना को अंजाम नहीं दे सके।