मेरठ। रेलवे रोड थाना क्षेत्र में केसर गंज स्थित मन्नत फार्म हाउस में शनिवार को दावत-ए-वलीमा में मोबाइल चोरी के बाद हुई मारपीट में उत्पातियों ने व्यापारी की सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर पीड़ित और उसके पिता पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। मामले को लेकर महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज के साथ भाजपा और व्यापारी नेताओं ने रेलवे रोड थाने पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नामजद दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया।
आरएसएस कार्यकर्ता आशीष माहेश्वरी की वाद्य यंत्र बनाने की फैक्टरी है। फैक्टरी में आलम नाम का युवक काम करता है। आलम के निकाह के बाद शनिवार को मन्नत फार्म हाउस में वलीमा की दावत थी। इसमें कुछ भाजपा कार्यकर्ता अमन अग्रवाल समेत कुछ भाजपा नेता भी शिरकत करने पहुंचे थे। इसी दौरान चोरों ने डीजे पर नृत्य कर रहे एक व्यक्ति का मोबाइल चोरी कर लिया। इस पर समारोह में मारपीट होने लगी। व्यापारी पवन अग्रवाल और उनके बेटे अमन अग्रवाल ने बीच-बचाव कराने का प्रयास किया। आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया और अमन अग्रवाल के गले में पड़ी सोने की चेन लूट ली। अपने साथियों को फोन कर मौके पर बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने फार्म हाउस में जमकर उत्पात मचाया। पवन अग्रवाल, अमन अग्रवाल समेत भाजपा नेताओं पर लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। आरोपियों ने पथराव भी कर दिया। इसमें पत्थर लगने से एक वर्षीय बालिका शीबा गंभीर घायल हो गई। अन्य लोगों को भी चोट आई। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अरविंद अरोड़ा और एडवोकेट शिवम गुप्ता रेलवे रोड थाने पहुंचे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।
11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।
11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।
11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।