पूर्व विधायक योगेश वर्मा, सुनीता वर्मा
- फोटो : amar ujala
मेरठ की मेयर सुनीता वर्मा और उनके पति व पूर्व विधायक योगेश वर्मा को बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बताया गया कि दोनों पर पार्टी में अनुशासनहीनता के कारण ये कार्यवाही की गई है। वहं माना रहा है कि पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद दोनों समाजवादी पार्टी का रुख कर सकते हैं। हाल ही में इन्होंने अखिलेश यादव से मुलाकात भी की थी।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के बाद से दोनों नेता पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए गए थे। जिसके बाद चर्चाएं थी कि दोनों भाजपा में शामिल हो सकते हैं।