फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जून से शुरू होगा रोडवेज बसों का संचालन!

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सरकार ने 31 मई के बाद लॉकडाउन को बढ़ाने या खत्म करने पर भले ही कोई निर्णय अभी तक नहीं लिया हो, लेकिन रोडवेज ने एक जून से बसों के संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रदेश के सभी आरएम को बस संचालन की तैयारी के निर्देश दिए। प्रबंध निदेशक ने बताया कि उन्होंने शासन से आगामी एक जून से सभी श्रेणी की बसों का संचालन करने की अनुमति मांगी है। अनुमति मिलते ही बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। प्रबंध निदेशक ने पूरे स्टाफ को ड्यूटी पर आने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने बसों के संचालन के लिए तय 16 सूत्रीय सुरक्षा मानक अपनाने के भी निर्देश दिए। साथ ही एसी बसों की सर्विस कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

इन मानकों का करना होगा पालन
- सभी बसों को सैनिटाइज करना होगा। गैर सैनिटाइज बस आउटगेट हुई तो जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- बस आउटगेट होने से पहले उसका 13 बिंदुओं पर परीक्षण होगा।
- चालक परिचालक यूनिफॉर्म में रहेंगे। नियमानुसार मास्क, ग्लब्स, सैनिटाइजर लेकर चलना अनिवार्य होगा।
- यात्रियों के लिए 500 एमएल, परिचालकों के लिए 200 एमएल और चालक के लिए 100 एमएल सैनिटाइजर देना अनिवार्य होगा।
- बस अड्डे पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग और मास्क जरूरी होगा। बस अड्डे पर मार्केट रेट पर मास्क उपलब्ध कराना होगा।
- बस अड्डे और वर्कशॉप के लिए 5-5 सदस्यीय कोविड टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। उनकी विशेष यूनिफॉर्म होगी। टास्क फोर्स यात्रियों की मदद के साथ उन्हें जागरूक करेंगे।
- बस अड्डे और प्रतीक्षालय को हर छह घंटे में सैनिटाइज करना होगा।
पहली जून से सभी कार्मिकों को बुलाया
आरएम नीरज सक्सेना ने एमडी के निर्देश पर मेरठ रीजन के पूरे स्टाफ को पहली जून से ड्यूटी पर आने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इस आशय का पत्र सभी डिपो के एआरएम को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें