फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 साल बाद लगेगी रोडवेज के इंटर स्टेट रूटों पर मुहर

Wed, 08 Mar 2017 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) यात्रियों को बड़ी राहत देने जा रहा है। लगभग 34 साल बाद यूपी रोडवेज दिल्ली और चंडीगढ़ के अतिरिक्त सात राज्यों के साथ ‘इंटर स्टेट बस संचालन नीति’ का एग्रीमेंट करने जा रहा है। इसमें उत्तराखंड, राजस्थान, चंडीगढ़ और हरियाणा से पहले चरण की वार्ता हो चुकी है। रूट और बसों की संख्या के अलावा ट्रिप भी तय हो चुकी है। एग्रीमेंट पर मुहर लगने के बाद बसों का संचालन होने से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेंगी।
विज्ञापन

अन्य राज्यों में रोडवेज बसों का संचालन करने के लिए दोनों राज्यों के परिवहन निगम को एक दूसरे के साथ इंटर स्टेट रूट एग्रीमेंट करना होता है। इस एग्रीमेंट में रूट, बसों की संख्या और ट्रिप की संख्या निर्धारित होती है। इसके बाद ही बसों को इंटर स्टेट परमिट दिया जाता है। परमिट मिलने के बाद ही बस एक-दूसरे राज्य में आवागमन कर सकती हैं।   

34 साल से नहीं हुआ नए रूट का एग्रीमेंट
यूपी रोडवेज ने पड़ोसी राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के साथ लगभग 34 साल से नए रूट पर कोई एग्रीमेंट नहीं किया है। दो केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली और चंडीगढ़ भी इसी श्रेणी में शामिल हैं। अभी तक 1983 में हुए एग्रीमेंट के आधार पर ही बसे चुनिंदा रूटों पर दौड़ रही हैं। अक्सर बसों की संख्या और ट्रिप को लेकर राज्यों के बीच अक्सर तनाव रहता है। यूपी और उत्तराखंड के बीच इस मामले को लेकर अधिक विवाद है। इंटर स्टेट रूट एग्रीमेंट होने के बाद इस विवाद पर भी रोक लग जाएगी।
विज्ञापन


उत्तराखंड और राजस्थान से एग्रीमेंट फाइनल
यूपी रोडवेज का उत्तराखंड और राजस्थान परिवहन निगम के साथ एग्रीमेंट लगभग फाइनल हो चुका है। इसके अलावा चंडीगढ़ और हरियाणा के साथ भी वार्ता में रूट और बसों की संख्या पर सहमति बन चुकी है। यहां एग्रीमेंट पर मुहर लगनी बाकी है। चुनाव के बाद हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, जम्मू एंड कश्मीर, बिहार के साथ भी बात होनी है।

मेरठ क्षेत्र से 20 रूट होंगे कनेक्ट
इंटर स्टेट एग्रीमेंट के तहत मेरठ से करीब 20 रूट कनेक्ट होंगे। इसमें करनाल, अंबाला, चंडीगढ़, पानीपत, सोनीपत, गुड़गांव, फरीदाबाद, जालंधर, कटरा, धर्मशाला, पटियाला, बालाजी, अजमेर, अमृतसर, ऊना, शिमला, कुरुक्षेत्र, अलवर, कोटा, जयपुर और वनस्थली शामिल है।
विज्ञापन


इन राज्यों के साथ ये बनी सहमति
राज्य                रूट                  बस
उत्तराखंड          216                1490
चंडीगढ़             35                  135
हरियाणा           157                 753
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें