फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक खड़ी रही, घायल को लेकर अस्पताल पहुंची महिला

Wed, 08 Mar 2017 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैंट चौराहे पर मंगलवार शाम एक युवक हादसे में घायल हो गया। इस दौरान युवक सड़क पर पड़ा तड़पता रहा और लोग तमाशबीन बने रहे। इस दौरान एक महिला गाड़ी लेकर वहां पहुंची और घायल को अस्पताल में पहुंचाकर पुरुष प्रधान समाज को आइना दिखाना।
विज्ञापन

मल्लू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज मटौर की प्रधानाचार्य डा. नीरा तोमर रुड़की रोड स्थित सन सिटी कॉलोनी में रहती हैं। मंगलवार शाम करीब 7 बजे शॉपिंग कर घर गाड़ी से लौट रही थीं। इस दौरान उन्होंने देखा कि टैंक चौराहे के पास भीड़ लगी है। वह पर एक युवक घायल अवस्था में पड़ा और था और उसकी स्कूटी वहीं पड़ी थी। डॉ. नीरा तोमर ने लोगों से उसे अस्पताल पहुंचाने को कहा, लेकिन सभी बहाना बनाकर निकल लिये। इसके बाद नीरा तोमर ने घायल को लेकर कई अस्पताल में पहुंची, लेकिन किसी ने उसको भर्ती नहीं किया। बाद में सुशीला जसवंतराय अस्पताल पहुंची, जहां उसे भर्ती किया गया। युवक कंकरखेड़ा निवासी संजीव है और वह एलआईसी में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात है। डॉ. नीरा तोमर ने बताया कि उनके एक भाई की कई साल पहले हादसे में मृत्यु हो गई थी। अगर उसे सही समय पर इलाज मिलता तो उसकी जान बच सकती थी। तब से हर घायल में उन्हें भाई नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें