फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ की सड़कों पर जल्द फर्राटा भरेंगी रोडवेज सिटी बसें, कानपुर से आएंगी 100 सीएनजी बस

Sun, 12 Jul 2020 02:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
CNG BUS - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

एनसीआर में 10 साल पुराने डीजल वाहन प्रतिबंधित होने के आदेश की जद में आकर बंद हुई रोडवेज की महानगर बस सेवा जल्द ही शहर में दोबारा शुरू होगी। शासन के आदेश पर मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (एमसीटीएसएल) को कानपुर से 100 सीएनजी बस मिलने जा रहीं हैं। बस मिलने के बाद इन्हें पहले की तरह 18 रूटों पर संचालित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


शहर की सार्वजनिक यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए केंद्र सरकार ने वर्ष 2010-11 में जेएनएनयूआरएम योजना के तहत 120 बसें दी थीं। नगर विकास विभाग द्वारा संचालन से हाथ खड़े करने के बाद इन बसों का संचालन रोडवेज द्वारा किया जा रहा है।

एनजीटी के आदेश पर एनसीआर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहन प्रतिबंधित हो गए हैं। इस आदेश के चलते रोडवेज महानगर बस सेवा की अधिकतर बसें आकर बंद हो गईं हैं। मार्च से बिना बस के बंद पड़ी कंपनी को शासन की तरफ से 200 बसें मिलना प्रस्तावित किया गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिजनौर जिले मेें तमाम पासपोर्ट खंगालने में जुटीं पुलिस व सुरक्षा एजेंसी, ये है वज

इसमें 150 बस सीएनजी और 50 बस इलेक्ट्रिक थीं, लेकिन कोरोना वायरस के चलते फिलहाल इनकी खरीद कुछ दिन के लिए आगे बढ़ा दी है। अब मेरठ को 100 सीएनजी बसें कानपुर से दी जाएंगी। कानपुर को 275 सीएनजी बस दी गई थीं, लेकिन करीब 120 बसें ही चल पा रही हैं। इन्हीं बसों में से 100 बस एमसीटीएसएल को दी जाएंगी। नगर विकास विभाग ने इस पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन


कागजी कार्रवाई हो चुकी पूरी
मेरठ को कानपुर से 100 सीएनजी बस मुहैया कराई जा रही है। इस बारे में दोनों कंपनियों ने कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है। कानपुर आरटीओ से एनओसी लेकर बसों का मेरठ आरटीओ में पंजीकरण कराया जाएगा। अगस्त तक सभी बसें एमसीटीएसएल के हैंडओवर कर दी जाएगी। - अजित सिंह, संयुक्त निदेशक, नगर विकास विभाग

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें