फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली आईएसबीटी तक जाने लगी रोडवेज, यात्रियों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना के चलते बाहरी राज्यों की बसों के लिए बंद किया गया दिल्ली आईएसबीटी मंगलवार से खोल दिया गया। इसके चलते अब प्रदेेश की बसें आईएसबीटी के अंदर जाने लगी हैं और वहीं से यात्रियों को मिलने लगी हैं। इसके चलते यात्रियों को भारी राहत मिली है।
पिछले माह दिल्ली ने बाहरी राज्यों की बसों के लिए संचालन की तो अनुमति दे दी थी, लेकिन आईएसबीटी पर बसों का संचालन प्रतिबंधित किया गया था। मेरठ से जाने वाली बसें भी कश्मीरी गेट स्थित महाराणा प्रताप अंतर्राज्यीय बस अड्डे (आईएसबीटी) पर नहीं जा पा रही थी। इन बसों को आईएसबीटी के बाहर से ही संचालित किया जा रहा था, लेकिन मंगलवार से आईएसबीटी खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन मेरठ रीजन से करीब 40 बसों का संचालन आईएसबीटी से कराया गया। इसमें मेरठ डिपो की भी करीब 15 बसें शामिल रहीं। आरएम केके शर्मा ने बताया कि अब मेरठ रीजन की बसें पहले की तरह आईएसबीटी कश्मीरी गेट, आनंद विहार और सराय काले खां बस अड्डे के अंदर जाएंगी और वहीं से मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें