फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ नवंबर से स्नातक में दोबारा रजिस्ट्रेशन का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में खाली पड़ी सीटों को भरने के लिए विवि आठ नवंबर से दोबारा रजिस्ट्रेशन खोल रहा है। 20 नवंबर तक इनके रजिस्ट्रेशन होंगे। ओपन मेरिट से दाखिले भी होते रहेंगे।
विज्ञापन

सीसीएसयू के मेरठ-सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में दो लाख सीटें हैं। इन पर एडमिशन को सिर्फ एक लाख 30 हजार छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किए हैं। मंगलवार शाम तक 71835 एडमिशन हुए हैं। ऐसे में एक लाख 30 हजार सीटें खाली हैं। एडेड और राजकीय कॉलेजों में जहां एडमिशन को लेकर मेरिट नीचे ही नहीं आ रही, वहीं सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में 80 फीसदी सीटें खाली हैं।
एडेड-राजकीय कॉलेजों में कई जगह पर बीकॉम-बीएससी में मेरिट 80 फीसदी से नीचे ही नहीं आ रही है। दूसरी ओपन मेरिट में भी इसके बहुत कम नीचे आने की संभावना है। वहीं, विवि में बड़ी संख्या में रोजाना छात्र-छात्राओं के रजिस्ट्रेशन खोलने के लिए फोन आ रहे हैं। ऐसे में छात्र हित में विवि प्रशासन ने आठ नवंबर से दोबारा रजिस्ट्रेशन खोलने का निर्णय लिया है। कॉलेज अपनी ओपन मेरिट से एडमिशन देंगे। जिन छात्र-छात्राओं के एडमिशन पहली ओपन मेरिट से प्रथम वरीयता वाले कॉलेजों में नहीं होंगे, वे दूसरी ओपन मेरिट में भी ऑफर लेटर जमा कर सकते हैं। ओपन मेरिट में कॉलेज बदलने का भी विकल्प मिलेगा। ऐसे में छात्र-छात्राओं के साथ सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को 4337 छात्र-छात्राओं ने एडमिशन कन्फर्म कराए। पांच नवंबर पहली ओपन मेरिट की अंतिम तिथि है। सभी नौ जिलों में बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं। ऐसे में अगर छात्र-छात्राओं का नंबर एडेड और राजकीय कॉलेजों में नहीं आता है तो वे सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में एडमिशन ले सकते हैं। बुधवार को विवि प्रशासन इस बारे में गाइड लाइन भी जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें